नक्सल सरेंडर पर PC : सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद समाप्ति की ओर, दो साल में सुरक्षा बलों ने मारे 500 से ज्यादा माओवादी, 4 हजार से अधिक सरेंडर और अरेस्ट
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक करोड़ के इनामी CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया. इस सरेंडर पर आज राजनांदगांव के न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ, जिसमें सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।सीएम साय ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है।
सीसी मेंबर रामधेर अपने 12 साथियों के साथ सरेंडर किया है। हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़े हैं। रामधेर पर एक कराेड़ पांच लाख का इनाम घोषित था। साय ने कहा, हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। दो सालों में 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों का आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी हुआ है। 500 से ज्यादा माओवादी मारे गए हैं।