छत्तीसगढ़ / मुंगेली

वन परिक्षेत्र खुड़िया में हुए वन अपराध के मामले

 लोरमी - वन परिक्षेत्र खुड़िया में हुए वन अपराध के मामले में परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ वन अपराध, शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है जिसमें जांच के बाद एस्ट्रोसिटी एक्ट भी प्रकरण में जोड़ा गया है, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। पूरी घटना डेढ़ माह कक्ष क्रमांक 1523 कंसरी मे हुई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में वन परिक्षेत्र खुड़िया के द्वारा कक्ष क्रमांक 1523 के 1,2,3, में पौधारोपण किया गया है, जिसके कक्ष क्रमांक 1 में आरोपी गणों के द्वारा मवेशी की चराई, पौधों को उखाड़ना, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए फेसिंग व जाली को नष्ट करना, सीमेंट पोल को नुकसान पहुंचाना आदि कार्य किया गया है। आरोपियों को अपराध नहीं करने की समझाइश देने पर गाली गलौच और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है। उक्त घटना का प्रतिवेदन डिप्टी रेंजर राजेश पाटले और मनोहर यादव ने वन के आधार पर खुड़िया रेंजर रुद्र कुमार राठौर ने पुलिस चौकी खुड़िया में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपीगण क्रमशः कमाल खान, बरकत अली, उमर खान, हकीम खान, हुसैन खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 562/25 के तहत धारा 296, 351/2, 324/5, 329/3, 221, 3, 5 के साथ साथ वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ग छ दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। खुड़िया पुलिस चौकी प्रभारी माधव टानिया ने बताया कि मामले की विवेचना के बाद प्रकरण में एस्ट्रोसिटी एक्ट अपराध जोड़ा गया है, इस प्रकरण में आरोपी बढ़ भी सकते हैं।


इनका कहना है

प्रकरण 4 दिन पहले ही मुझे मिला है, मामले की विधिवत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरविंदर सिंह, एसडीओपी लोरमी

Leave Your Comment

Click to reload image