छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक 16 दिसंबर को

 बेमेतरा 15 दिसम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिले में संपादित किया जा रहा है। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों की समीक्षा एवं कार्य प्रगति पर चर्चा हेतु दिनांक 16 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 04.00 बजे जिला कार्यालय बेमेतरा के दृष्टि सभाकक्ष (भू-तल) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

बैठक के दौरान निर्वाचक सूची में अनुपस्थित, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन, लॉजिकल एरर में सुधार सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, बैठक के पश्चात ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण भी किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image