छत्तीसगढ़ / बालोद

बीएसपी टाउनशिप में चोरों का धावा: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर ले उड़े

 
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा शहर स्थित बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात ने रहवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने बीएसपी आवास क्रमांक 44बी/1एक्स में धावा बोलकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अलमारी से नकद पैसे व कीमती आभूषण उड़ा ले गए। मकान मालिक ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच से अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा है।

शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह (पिता: नवाब सिंह, निवासी: उक्त आवास) ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को पारिवारिक कामकाज से घर में ताला जड़कर बाहर निकले थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया। 31 दिसंबर को लौटने पर दरवाजा क्षतिग्रस्त और घर का सामान बिखरा पाया। अलमारी खंगाली गई थी, जिसमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी गायब थे। सदमे में ज्ञानेंद्र ने फौरन थाना दल्ली राजहरा पहुंचकर लिखित शिकायत की।

सूचना पाकर पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। टूटा ताला, उथली अलमारी और बिखरे सामान से चोरी की पुष्टि हुई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई। आसपास के निवासियों से पूछताछ जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही।

टाउनशिप में बढ़ती चोरियां से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। रहवासियों ने रात के गश्त बढ़ाने, स्ट्रीट लाइट सुधारने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। राजहरा पुलिस ने भरोसा दिलाया कि दोषी जल्द पकड़े जाएंगे, लेकिन स्थानीयों का कहना है कि आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा की कमी घातक साबित हो रही। यह घटना पूरे क्षेत्र को सतर्क कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image