मिडिल स्कूल हरदीबान्ध मे नववर्षोत्सव और न्योता भोज सम्पन्न
मुंगेली |
2026-01-01 17:06:41
लोरमी-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शाला परिवार ने सरस्वती पूजन कर हर्षोल्लास के साथ नूतन वर्ष का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियो को चांवल दाल सब्जी पापड आचार के अतिरिक्त हलुवा और पूडी खिलाकर न्योता भोज कार्यक्रम को पूर्ण किया। प्रधानपाठक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने सभी शिक्षको एवम विद्यार्थियो के अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए ठीक से विद्याध्ययन करने तथा किसी भी परिस्थिति मे परीक्षा से नही घबराने का आग्रह किया। डॉक्टर तिवारी खेलकूद योग व्यायाम साफ-सफाई नियमित उपस्थिति सुन्दर लेखन वाचन सहित विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने की घोषणा भी की। शिक्षक विद्यानंद कश्यप अमित कुमार डडसेना श्रीमती दीपा मिश्रा देवीसिह राजपूत वैभव कुमार धृतलहरे एवं गंगाधर बर्मन ने भी विद्यार्थियो को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना के अच्छे तरीके पढ़ाई लिखाई करने का आग्रह किया।