कोंडागांव : सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन
कोंडागांव |
2026-01-09 18:02:56
कोंडागांव, 09 जनवरी 2026
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 एवं 13 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत फरसगांव में, 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत विश्रामपुरी में, 19 एवं 20 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत केशकाल में, 21 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत माकड़ी में, 22 एवं 23 जनवरी 2026 को जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में लर्निग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त शिविर में परिवहन विभाग द्वारा आवेदकों से वांछित दस्तावेज प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कराकर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर विधिवत लर्निंग लाइसेंस जारी करने संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर तत्काल लर्निंग लाइसेंस प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि लर्निंग लाइसेंस बनाने संबंधी आवेदन हेतु निवास संबंधी दस्तावेज आधान कार्ड, वोटरआईडी, पासपोर्ट, जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज में पेन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति जिस पर जन्मतिथि अंकित हो, जन्म प्रमाण पत्र सभी का एक-एक छाया प्रति एवं एक कलर फोटो और शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ शिविर में उपस्थित होकर आवेदन किया जा सकता है और लर्निंग लाइसेंस तत्काल प्राप्त किया जा सकता है।