छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

एक दिवसीय मॉडल जीपीडीपी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

 

 दंतेवाड़ा,16 जनवरी 2026
 
जनपद पंचायत कुआकोंडा में जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (मॉडल जीपीडीपी ) पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 की पंचायत विकास योजनाओं के प्रभावी निर्माण और क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शिक्षक एवं पीएचई मैकेनिक की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और समन्वित विकास की अवधारणा को मजबूत करना रहा।
 
उक्त प्रषिक्षण सत्र में प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को जीपीडीपी की रूपरेखा, अभिलेख संधारण, अभिसरण (कन्वर्जेन्स) तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी समावेशन के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्राथमिकता तय करने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के जिला एवं जनपद स्तर के विषय विशेषज्ञों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुआकोंडा एवं उप संचालक, पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
स.क्र/69/

Leave Your Comment

Click to reload image