छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

19 और 20 जनवरी को ग्राम कासोली-1 में होगा जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन

 दंतेवाड़ा : 19 और 20 जनवरी को ग्राम कासोली-1 में होगा जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन

 
  दंतेवाड़ा, 16 जनवरी 2026

19 और 20 जनवरी को गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कासोली-1 में जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर तिथि को ग्राम वासियों द्वारा समस्या, शिकायत, मांग के निराकरण के संबंध में शिविर स्थल पर जानकारी दी जाएगी तथा लंबित आवेदन पत्रों के संबंध में भी निराकरण हेतु समय-सीमा दिया जावेगा। इस शिविर में विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा शिविर में संबंधित विकासखंड के सभी पंचायतों के सचिव, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उचित मूल्य दुकानों के सेल्समेन एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेगें। इस दौरान शिविर में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी जावेगी। 
स.क्र/66/

Leave Your Comment

Click to reload image