छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

दिव्यांग मलसाय को मिला मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं बस पास

 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कोण्डागांव, 20 जनवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के दौरान जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान विकासखण्ड माकड़ी के ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम को मोटराइज्ड ट्राइसिकल और बस पास प्रदान किया गया। मलसाय नेताम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है, उनका हाथ पैर साथ न देने के कारण कुछ भारी काम नहीं कर पाते फिर भी अपनी इच्छा शक्ति के कारण हिम्मत नहीं हारी और मोटराइज्ड ट्राइसिकल हेतु जनदर्शन में आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण के अधिकारी को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। मलसाय ने मोटराइज्ड ट्राइसिकल मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें परिवार के दैनिक कामों जैसे बाजार से सब्जी, किराना सामान और अन्य कार्यों में सहुलियत होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, समाज कल्याण की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा,  जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image