विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की हुई बैठक
दंतेवाड़ा, 20 जनवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अनुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का बैठक प्रति सप्ताह आयोजित कर दावा आपत्ति के संबंध में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चतुर्थ साप्ताहिक दावा अपत्ति के संबंध में बैठक आयोजित कर अवगत कराया गया तथा प्ररूप 9, 10, 11, 11।, एवं 11ए की हार्ड कापी प्रदाय किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अमानचित्रित क्षेत्र वाले मतदाताओं का ईआरओ, एईआरओ, एएईआरओ के द्वारा नोटिस जनरेट कर बीएलओ के माध्यम से वितरण कर सुनवाई की तिथियों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। आज की स्थिति में फार्म 06-2336, फार्म 07-50 एवं फार्म 08-668 प्राप्त हुए है उक्त संबंध में राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। जनप्रतिनिधियों के द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई।