छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित भविष्य

 रायपुर, 08 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 निवासी श्री बलवीर मझवार को पक्के आवास का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो सका है।

श्री बलवीर मझवार का कच्चा मकान बरसात के दौरान गिर गया था। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। वे अल्प खेती-बाड़ी पर निर्भर रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, जिससे जीवन यापन कठिन था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्राप्त शासकीय सहायता से उनका पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। नए घर में निवास करने के बाद श्री मझवार और उनका परिवार स्वयं को सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रहा है। 

श्री मझवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image