गोविंद वाधवानी 325 मतो से जीतकर पुनः बने राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष
बालोद |
19-Dec-2023
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा में राजहरा व्यापारी संघ के वार्षिक चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के छह पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो चुके थे। यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव हुआ, जिसमें गोविंद वाधवानी ने अपने प्रतिद्वंदी तरुण खटवानी को 325 मतो से हरा कर जीत हासिल की। इस चुनाव में कुल 630 मत पड़े जिसमें से केवल 7 मत निरस्त हुए। गोविंद वाधवानी को 474 मत एवं तरुण खटवानी को 149 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार गोविंद वाधवानी 325 मतो से विजयी घोषित हुए।
बता दें की राजहरा व्यापारी संघ के यह चुनाव 10 वर्ष पश्चात हुए। चुनाव में लोगों का उत्साह अभूतपूर्व था। राजहरा व्यापारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभूतपूर्व विजय हासिल करने पर विशाल मोटवानी, संदीप गोगड़, त्रिलोकचंद जैन, महावीर चोपड़ा, रमेश मित्तल, अतुल जैन, जयदीप गुप्ता, पिंटू दुबे, अशोक लोहिया, गुलाब कुकरेजा, रमेश जैन, प्रेम जायसवाल, प्रकाश चोपड़ा, दीपक लुल्ला, संतोष खंडेलवाल, आकाश चोपड़ा, संजय अग्रवाल, ललित जैन, शंकर जायसवाल, विनोद जैन व अशोक टाटिया सहित अनेको लोगों ने बधाई दी है।