छत्तीसगढ़ / मुंगेली

प्याऊ घर खोलना हैं पुण्य का काम - गुरमीत सलूजा

 लोरमी - कहते हैं कि जल है तो कल और यह कहावत गर्मी के दिनों में ज्यादा चरितार्थ साबित होती हैं जल की महत्ता को समझते हुए इस भीषण गर्मी में राह चलते हुए लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा अपने प्याऊ घर की शुरुआत की गई हैं जिसमें अभी तक 5 प्याऊ घर लोरमी के प्रमुख जगहों पर रखी गई है जहां से राह चलते एवं आम जनता लोगों को पानी मिलता रहेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि गर्मी के दिनों में प्याऊ घर खोलना पुण्य का काम है लोरमी मण्डल के उपाध्यक्ष विकास केशरवानी ने कहा कि प्याऊ घर जनहित का काम है हम लोगों को ऐसे काम हमेशा करना चाहिए टीम के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि गर्मी के दिनों में राह चलते मुसाफिर पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ऐसे लोगों की मदद और सेवा हेतु यह प्याऊ घर खोला गया हैं अभी और प्याऊ घर समिति के द्वारा खोला जायेगा एवं लोगों की सेवा की जायेगी इस नेक काम में समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं इस अवसर पर तामेश्वर साहू मनीष यादव सुमन धीवर रामु साहू अभय साहू उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image