लोरमी। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लोरमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अभिनव ध्रुवे ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि जयदीप वैष्णव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जयदीप वैष्णव की इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जो महाराष्ट्र में जुलाई माह में आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में वे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच एवं सभी supporters को दिया है। उनका कहना है कि किसी भी खिलाड़ी के जीवन में कोच और सपोर्टर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनके सहयोग के बिना इस तरह की उपलब्धि संभव नहीं है।
क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है तथा सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।