जयनगर पीएम श्री स्कूल में रिजल्ट उत्सव, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न
सूरजपुर |
2026-05-01 17:00:46
सूरजपुर : जयनगर पीएम श्री स्कूल में रिजल्ट उत्सव, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) जयनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में विद्यालय का मान बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
खेल प्रतिभाओं का गौरव:-
परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्राचार्य ने खेलकूद में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले छात्रों और संभाग एवं राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस गौरवशाली अवसर पर पूर्व प्राचार्य श्री वीरेंद्र जायसवाल, मिडिल एचएम श्रीमती आरती गुप्ता, प्राइमरी एचएम मोनिका मलिक, पीटीआई श्रीमती सुनैना जायसवाल, कंप्यूटर शिक्षिका स्मृति श्रीवास्तव, भाषा शिक्षिका निशा मिश्रा और अनीता जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सभी शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों के सुधार हेतु चर्चा की और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम का समापन मेधावी छात्रों को बधाई और नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ।