उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक भाई-बहनों का किया सम्मान
मुंगेली |
2026-05-01 19:27:51
राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय, देश की प्रगति उनके बिना संभव नहीं : डिप्टी सीएम अरुण साव
लोरमी - उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक भाई-बहनों का श्रीफल एवं गमछे से सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। श्रमिकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदीप अग्रवाल राइस मील में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत श्रमिकों को 10 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है।
उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने नए श्रम कानून लागू कर श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। कार्यस्थल और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरकार की योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को मिल रहा है और अपंजीकृत श्रमिकों को भी जोड़ने के प्रयास जारी हैं।
श्री साव ने कहा कि सरकार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजना से मदद दी जा रही है। उन्होंने सभी से मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर हर परिवार सम्मान से जीवन व्यतीत कर सकता है।
इन श्रमिकों का हुआ सम्मान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने देवराम, रामकुमार निषाद, मोती, रणजीत गोड़, ओमप्रकाश धुर्वे, ब्यास मरावी, योगेश जायसवाल, अमर यादव, मधु सेमरीया, सोमा बाई, पूर्णिमा बाई, नरेश यादव, सती बाई, अजय जायसवाल का सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश श्रीवास, सहसंयोजक सुनील सोनी, गोपाल डड़सेना, बनवारीलाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुकेश गुप्ता, तनमय अग्रवाल, आनंद श्रीवास, लक्ष्मी गुप्ता, सोहन डड़सेना, धनीराम ढीमर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सभापति अनिता साहू, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, मंडल अध्यक्षगण सुशील यादव, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, लेखराज ठाकुर, रामेश्वर बंजारे, विश्वास दुबे, डॉ उदय जायसवाल, संतोष साहू, विक्रम, राजकुमार, बंटी, अनिल सलूजा, दुष्यंत खत्री, रिंकू सलूजा जी, दिनेश साहू जी, प्रदीप मिश्रा, संदीप सोनी, माधव तिवारी, तामेश्वर साहू, सुरेश श्रीवास, विनय साहू, रामेश्वर बंजारे, डॉक्टर अशोक जायसवाल, रामदुलारी, पूर्णिमा, घनेंद्र राजपूत, रंजना देवी दास, रितेश दुबे, अनिल सलूजा, नरेन्द्र खत्री, दुष्यंत खत्री, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, धनीराम यादव, रामेश्वर साहू, रामअवतार, अशोक साहू, नटवरलाल, महाजन जायसवाल, सुरेश, हीरा साहू, मुकुट तिवारी, विलास साहू एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।