छत्तीसगढ़ / दुर्ग

e-KYC के नाम पर महतारियों को परेशान करना सरकार को पड़ेगा भारी : सौरभ मिश्रा

 भिलाई । महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया है और इसे महिलाओं को परेशान करने की साजिश बताया है। 

कांग्रेस का आरोप है कि ई-केवाईसी के नाम पर सरकार लगभग 5 लाख पात्र महिलाओं के नाम योजना से काट रही है। कांग्रेस नेताओं ने भिलाई में जनसमस्याओं और महतारी वंदन केवाईसी में अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सौरभ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि हर माह 606 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने के कारण सरकार की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है, इसलिए बहाने बनाकर योजना को बंद करने या लाभार्थियों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी 3 अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिया, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह, राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष खवाजा अहमद, प्रचार महामंत्री आदि राव, इमरान खान, आकाश यादव, मिशांक मिश्रा, फतेह सिंह, विकास वर्मा, ए पुष्पावती, लक्ष्मी ठाकुर, न्यूब सिंह आदि शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image