छत्तीसगढ़ / मुंगेली

आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा डिंडौरी इकाई के द्वारा परशुराम प्रकाट्य महोत्सव के अवसर पर 3 मई को शोभायात्रा का आयोजन

 लोरमी - आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा ब्लॉक ईकाई डिण्डौरी, लोरमी के तत्वाधान में विप्रो के आराध्य भगवान परशुराम जी का प्राकट्य महोत्सव का आयोजन दिनांक 3 मई रविवार को ग्राम डिंडौरी से नवरंगपुर तक शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा  (पूर्व चेयरमेन कृषक कल्याण बोर्ड छ.ग. शासन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), अध्यक्षता अर्जुन तिवारी  महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, अतिविशिष्ट अतिथि रेखेन्द्र तिवारी, (राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह प्रदेश प्रभारी आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा छग)पं. राकेश तिवारी (प्रदेशाध्यक्ष आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा छग), रोहित शुक्ला (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मुंगेली) पवन पाण्डेय (जनपद सभापति,पूर्व उपाध्यक्ष मुंगेली),विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा शर्मा(प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आर्याव्रत ब्राम्हण महासभा छ.ग.)  नितेश कृष्ण द्विवेदी (प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा छग) ब्रम्हदत्त त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा मुंगेली), अवधेश शुक्ला सर्व ब्राह्मण विकास परिसर मुंगेली, श्रीमति सविता पाठक (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आयाव्रत ब्राम्हण महासभा मुंगेली) मनीष त्रिपाठी (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लोरमी), संजय त्रिपाठी (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ लोरमी), मुकुल तिवारी ( ब्लाक अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा मुंगेली), श्रेय त्रिपाठी (अध्यक्ष ब्राम्हण परिसर लोरमी), योगेश पाठक सचिव चेम्बर आफ कॉमर्स मूँगेली), जितेन्द्र कुमार पाठक (उपाध्यक्ष प्रेस क्लब लोरमी) के उपस्थिति में सम्पन्न होगा। भव्य शोभायात्रा का आयोजन डिंडौरी से नवरंगपुर तक किया जायेगा।  उक्त कार्यक्रम की जानकारी आशीष शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई डिडौरी ने देते हुए सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या पधार कर विप्र एकता को मज़बूत बनाने की अपील किये।

Leave Your Comment

Click to reload image