छत्तीसगढ़ / सरगुजा

'सही दवा शुद्ध आहार' अभियान अंतर्गत वैक्सीन सेंटर एवं फार्मेसी की सघन जांच

 अम्बिकापुर : 'सही दवा शुद्ध आहार' अभियान अंतर्गत वैक्सीन सेंटर एवं फार्मेसी की सघन जांच

 
 
 
 अम्बिकापुर 02 मई 2026
   छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर, सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में 01 मई 2026 को जिले के 07 निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों में संचालित वैक्सीन स्टोर एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए संस्थानों में मासूम फार्मेसी, संकल्प हॉस्पिटल फार्मेसी, यशोदा फार्मेसी, राजरानी हॉस्पिटल (एमआरएम फार्मेसी), किलकारी हॉस्पिटल फार्मेसी, शिशु मंगलम हॉस्पिटल (सिटी फार्मेसी) तथा हॉलीक्रास हॉस्पिटल फार्मेसी शामिल हैं।

जांच के दौरान वैक्सीन एवं अन्य औषधियों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के पालन एवं कोल्ड चेन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेख संधारण, दवाओं की क्रय-विक्रय प्रक्रिया तथा बिल/इनवॉइस की उपलब्धता का भी सत्यापन किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित संचालकों को एक्सपायरी दवाओं को पृथक रखकर नियमानुसार नष्ट करने, औषधियों की ट्रेसबिलिटी बनाए रखने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से ही दवाएं क्रय करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नारकोटिक एवं ळस्च्-1 वर्ग की दवाओं से संबंधित प्रावधानों की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। नकली एवं डुप्लिकेट औषधियों से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान अवधि में इस प्रकार की जांच सतत रूप से जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

Leave Your Comment

Click to reload image