तपती गर्मी में संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न
मुंगेली |
2026-05-08 18:14:24
कोतरी में आरएसएस का प्रशिक्षण चिलचिलाती गर्मी में हुआ संपन्न
लोरमी - संघ के शताब्दी वर्ष में लोरमी विकासखंड के कोतरी ग्राम में जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हुआ। इस वर्ग में अनेक गांवों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सबेरे 4:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक समयबद्ध अनुशासित कार्यक्रमों की दिनचर्या के बीच स्वयंसेवकों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। पहले दिन उद्घाटन सत्र में राजकुमार कश्यप ने प्रशिक्षण के महत्व और आवश्यकता सहित समाज के लिए सजग भूमिका के लिए तैयार होने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के संस्कारों से समाज को एकजुट और अनुशासित रहकर नागरिक शिष्टाचार के पालन का संदेश दिया। वहीं वर्ग में प्रदेश घुमंतू कार्य प्रमुख मनजीत पवार, किसान कार्य प्रमुख उत्तर यादव का पाथेय प्राप्त हुए। वर्ग समापन के पूर्व संध्या पर स्वयंसेवकों ने संचलन का सुंदर अभ्यास किया। ग्रामीण क्षेत्र में संपादित हुए इस वर्ग का आसपास क्षेत्र के लोगों ने सुखद आश्चर्य के साथ बड़े गंभीरता से लिया। अधिकतर लोगों ने संघ के कामों में सहयोग करने, अपने घरों के बच्चों को, युवाओं को शाखा कार्य से जोड़ने का मन बनाया है। वहीं लड़कियों के लिए इस प्रकार के कार्य करने की अपील की। वर्ग में अनुशासन, नियम पालन के साथ ही साथ व्यक्तिगत स्वच्छता, सनातनी संस्कार, संगठन कौशल, शाखा चलाने का योग्य प्रशिक्षण, नए स्थानों में काम खड़ा करने के अनेक तरीकों पर चर्चा हुए। वर्ग संचालन में वर्ग कार्यवाह हजारी साहू, मुख्य शिक्षक खेदू सिंह, सह शिक्षक जितेंद्र सिंह, बौद्धिक विभाग ताम्रध्वज कश्यप, चंद्रेश खत्री, सेवा कार्य सोनू कश्यप, सर्व व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र ध्रुव, उत्तम, रितेश, अनीस, सिद्धार्थ, वीरेंद्र आदि ने संभाला। पूरे सत्र में विभाग, जिला, खंड, मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सबने स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। सामाजिक समरसता, सुबह की अभिव्यक्ति, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य बोध को जीवन में अपने तथा समाज के सभी लोगों को नित्य संस्कार की व्यवस्था करने की दिशा में प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। सामूहिक भोजन सामूहिक आवास के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता का सुंदर प्रगतिकरण किया। देश के लिए यह समाज के लिए जिए, स्वयं अब जाकर हमको जगाना देश है अपना, व्यक्ति व्यक्ति में जगाए राष्ट्र चेतना, संगठन का महामंत्र संघ ने सिखाया, जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो जैसे देशभक्ति गीतों का वाचन किया गया। आने वाले समय में छोटी-छोटी इकाइयों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों की योजना करने पर चर्चा हुई। अंतिम दिन जिले भर से कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ और फिर सबने एक साथ भोजन करने के पश्चात अपने-अपने घर को प्रस्थान किए।