छत्तीसगढ़ / दुर्ग

जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर

 कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

 

अधिकारियों को दिये आवश्यक-दिशा निर्देश

दुर्ग ।  जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई 2026 को सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर  अभिजीत सिंह और एसएसपी  विजय अग्रवाल ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम  वीरेन्द्र सिंह, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एएसपी  सुखनंदन राठौर, एसडीएम  हरवंश सिंह मिरी सहित लोक निर्माण विभाग, पीएचई, आरईएस, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image