दिव्यांग अरूण बंजारे को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
रायपुर, 08 जून 2026
कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम गारका निवासी दिव्यांग श्री अरूण बंजारे को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई है। सोमवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की उपस्थिति में उन्हें यह सहायक उपकरण उपलब्ध कराई गई।
श्री बंजारे को हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा कोण्डागांव स्थित गारमेंट फैक्ट्री में रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। वे अपने रिश्तेदार के घर आड़काछेपड़ा में रहकर कार्य करेंगे। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें कार्यस्थल तक आवागमन में सुविधा होगी तथा दैनिक गतिविधियों को संचालित करने में भी मदद मिलेगी। इस सहायता से श्री बंजारे को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे वे अपने कार्य का निष्पादन बेहतर ढंग से कर पाएंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा भी उपस्थित रहीं।