छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया जनविश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल

 बिलासपुर - केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के — विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के साथ सहभागिता की। सम्मेलन में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री जनधन योजना ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है।आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, हर घर जल अभियान, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।


श्री साहू ने कहा कि “विकसित भारत” का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर, समृद्ध, आधुनिक एवं जनभागीदारी आधारित नए भारत के निर्माण का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव की सराहना की।कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image