शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता
रायपुर |
2026-06-18 18:16:40
रायपुर शिवानंद नगर में पिछले 9 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं प्रिया गुप्ता जो की मूलतःउत्तर प्रदेश के झांसी जिले की रहने वाली है उनकी शैक्षणिक योग्यता एमसीए है पिछले 10 वर्षों से रायपुर छत्तीसगढ़ में निवास कर रही है
BHEL एवं DRDO (रक्षा मंत्रालय) से ट्रेनिंग प्राप्त कर, शिक्षक के रूप में 3 वर्ष तक कंप्यूटर टीचर के रूप में कार्य किया एवं पिछले 9 वर्षों से प्रिया गुप्ता जी स्वंय का कंप्यूटर इंस्टीट्यूट बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चला रही है 9 वर्षों से कंप्यूटर प्रशिक्षक के रूप में सैकड़ों छात्रों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं जो कि आज विभिन्न क्षेत्रों अपनी सेवाएं दे रहे है चाहे शासकीय हो या निजीसंस्थान , प्रशिक्षित बच्चे आज उच्चपद पर कार्यरत है
प्रिया गुप्ता जी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हुए भी मानव सेवा एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है शिक्षा, चिकित्सा एवं मानव कल्याण के हित में अनेक कार्य कर रही है
जरूरदमंद को सहायता प्रदान करती है स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना नेत्र जांच शिविर आयोजित करना जरूरदमंद को आवश्यकतानुसार निः शुल्क चश्मा वितरण का पुनीत कार्य भी कर
रही है
विगत 13 वर्षों से दिव्यांग जनों को मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर रही है है जिससे अनेक लोग लाभान्वित हो रहे है और स्वरोजगार स्थापित कर रहे है
प्रिया गुप्ता जी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है जरुरतमंद महिलाओं को बैंक ऋण प्रदान करने में सहायता एवं मार्ग दर्शक के रूप अपनी निः शुल्क सेवा दे रही है।
समाज सेवा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु उन्हें अब तक इन सामाजिक संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है
पुरस्कार एवं सम्मान
महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्यपाल माननीय रामेन डेका जी सम्मानित उदय स्मरण सम्मान, पारस रत्न सम्मान शिक्षा में उत्कर्ष कार्य हेतु, BOLLYWOOD ACTOR आफताब शिवदशानी द्वारा अवार्ड प्राप्त,रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप के कार्यक्रम में चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्कृष्ट सहयोग हेतु सम्मान, पारस शक्ति गौरव सम्मान, तपस्या फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति अवार्ड,लाहोटी मित्र मंडल द्वारा महिला शक्ति अवार्ड, , सम्मानित,स्व विद्या देवी की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य हेतु सम्मान,महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान,शकुंतला फाउंडेसेन द्वारा आशा , किरण सम्मान बुजुर्गों की चोपाल संस्था द्वारा नारी शक्ति गौरव सम्मान, नारी तू नारायणी सम्मान,मातृशक्ति भव्य बाइक रैली में सम्मानित,पारस दशाब्दी उत्कर्ष सम्मान ,AU फाइनेंस बैंक द्वारा तथा अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी है
प्रिया गुप्ता जी का कहना है कि कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालन एवं सामाजिक सेवा कार्यों में उनके पति श्री गोरी शंकर गुप्ता जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहता है तथा हमेशा सेवा कार्यों में उन्हें प्रोत्साहित करते रहते है
व्यक्तिगत दृष्टिकोण
प्रिया गुप्ता का मानना है कि शिक्षाऔर और तकनीकी ज्ञान से ही समाज का विकास संभव हैअपने 13 वर्षों के अनुभव में उन्होने शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है चाहे कम्प्यूटर सेंटर में या व्यक्ति या समाज