नकटी प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने किया विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन
रायपुर |
2026-07-06 22:42:21
*नकटी प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने किया विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन*
धरसींवा। जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा द्वारा साहिल खान के नेतृत्व में सम्मानपुर-नकटी मामले को लेकर भाजपा विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित परिवारों के साथ हुई कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। जिन परिवारों के आशियाने उजड़ गए, वे आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है।
मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस हमेशा अन्याय के खिलाफ और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस अवसर ओबीसी प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष उद्योराम वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा खान पार्षद डालेंद्र वर्मा पार्षद ढालचंद पाल पार्षद रिजवान पार्षद उमेश गोलू पार्षद रेखराज पार्षद प्रधान जिला महामंत्री इसराइल खान जिला महामंत्री योगेश्वर वर्मा रुपेश बघेल संजू निर्मलकर महेंद्र ध्रुव देवेंद्र खेरवार मोहन साहू राजेंद्र साहू मोती पटेल सौरभ शर्मा इरफ़ान शखाराम ध्रुव तुकाराम गौरव लोकेश निक्कू चंदन कमल वर्मा मासूम देवांगन एवं मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे..।