छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्राकृतिक आपदा के 2 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 रायपुर, 8 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में  कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील दुलदुला के ग्राम जुड़वाई निवासी मथियस टोप्पो की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी फुजयंती गुलाब टोप्पो को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार तहसील बगीचा अंतर्गत ग्राम झिक्की निवासी अनुज कुजूर की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता संजय कुजूर को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image