छत्तीसगढ़ / रायपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज होते ही मिला त्वरित समाधान

04 घंटे के भीतर मिला बीज, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रायपुर , 09 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लगातार साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले में एक बार फिर त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन की मिसाल देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का महज 04 घंटे के भीतर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राही को खरीफ सीजन के लिए बीज का कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। ग्राम सोढ़ार निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बीज उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। 

    शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित पहल के परिणामस्वरूप महज 04 घंटे के भीतर किसान जितेंद्र साहू को बीज निगम, धरमपुरा से आवश्यक बीज उपलब्ध करा दिया गया। समय पर बीज मिलने से किसान ने राहत की सांस ली और प्रशासन की संवेदनशील एवं सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्रता से समाधान होने से समय पर खेती की तैयारियां संभव हो सकीं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image