रात होते ही शराबियों का आतंक, नशे में वाहन चलाने का बढ़ता खतरा
बिलासपुर |
2026-07-12 13:12:00
बिलासपुर।
शहर में रात होते ही शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुख्य सड़कों से लेकर कई कॉलोनियों तक नशे में वाहन दौड़ाना आम बात बन गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और आम नागरिकों में भय का माहौल है।
पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी करते हुए नशे की हालत में वाहन चला रहे हैं।
शहर में बढ़ते नशे के कारण असामाजिक गतिविधियों और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त और जांच अभियान को और सख्ती से चलाने की आवश्यकता है, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और शहर में कानून-व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।