मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशाल यादव ने दान किये 10 लाख
रायपुर |
2026-07-24 16:05:41
मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशाल यादव ने दान किये 10 लाख
लोरमी - लोरमी के बाजारपारा में वार्ड नंबर 4 के शीतला दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए लोरमी के व्यापारी विशाल यादव ने 10 लाख रुपए दान मे दीए जिसमें हमारी मेडिकल टीम उनके निवास में पहुंचकर उनको पुष्पगुच्छ भेंट करके बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी माता बहनों ने उनका सम्मान करके उनको आशीर्वाद दिया श्रीमती रेखा ठाकुर ने कहा विशाल यादव जिनकी पांच लड़कियां हैं और छोटा सा व्यापार हैं बहुत ही कम ऐसे इंसान होते हैं जो इतना बड़ा दिल रखकर दान किया हैं इनको मैं सलाम करती हूं लोरमी मेडिकल टीम के सदस्य राजेंद्र साहू ने कहा वैसे बहुत ही कम ऐसे इंसान मिलते हैं जो इतनी बड़ी रकम में दान करते हैं छोटा व्यवसाय होने के कारण भी इनका दिल बहुत बड़ा है मैं अपनी टीम तरफ से शुभकामनाएं देता हूं टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत सचिव मुकेश कश्यप जितेंद्र राजपूत दीपक साहू हरीश देवांगन राजेश झरिया अशोक यादव बद्री यादव मनोज यादव उपस्थित थे