छत्तीसगढ़ / रायपुर

श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 रायपुर, 3 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्रावण मास का प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ की आराधना, श्रद्धा, आस्था, संयम और आध्यात्मिक साधना का विशेष पर्व है। यह पावन अवसर प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि का संचार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो तथा प्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image