छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नव कौशल पथ, नई राह,नया हुनर के साथ आईटीआई गीदम में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 दंतेवाड़ा, । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गीदम में नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत हेतु “नव कौशल पथ, नई राह,नया हुनर” थीम पर “नए सफर की शुरुआत, कौशल विकास की ओर एक सुदृढ़ कदम” कार्यक्रम के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षण अधिकारी एवं नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने प्रशिक्षणार्थियों को अपने-अपने ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कुशल युवा ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने “शिक्षार्थ आइए एवं सेवार्थ जाइए” के प्रेरणादायी स्लोगन के माध्यम से शिक्षा के उद्देश्य और समाज सेवा के महत्व को भी विस्तार से समझाया तथा प्रशिक्षणार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य  हेमंत कुमार सोनवानी ने प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए आईटीआई में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास के महत्व की जानकारी दी।

Leave Your Comment

Click to reload image