छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

20 अगस्त को कारली तालाब में बाढ़ आपदा राहत के संबंध में किया जाएगा ’’मॉक ड्रिल’’

 दंतेवाड़ा । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 अगस्त  दिन गुरुवार, समय 11 बजे स्थान कारली तालाब, तहसील गीदम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है! इसके साथ ही मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन संबंध में नागरिकों से शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचे रहने की अपील की गई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image