प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जिला समन्वयक पद की मेरिट व चयन सूची जारी
दंतेवाड़ा । जिला पंचायत दंतेवाड़ा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के परिपालन में कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है।
कार्यालय जिला पंचायत द्वारा 09 जून 2026 के माध्यम से जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थी मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की आधिकारिक वेबसाइट दंतेवाड़ा डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे भर्ती से संबंधित आगामी प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों की जानकारी के लिए नियमित रूप से कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।