छत्तीसगढ़ / दुर्ग

जनदर्शन में नागरिकों ने रखी समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

 भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन  आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देशानुसार निगम सभागार कक्ष में आयोजित जनदर्शन में नागरिकों ने उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे के समक्ष अपनी मांग एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। 

जनदर्शन में नागरिकों ने विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों को संबंधित विभागों तक भेजकर उनकी वस्तुस्थिति की जांच की जाती है। आवश्यकता होने पर अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर समस्या के समाधान की कार्यवाही की जाती है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

निगम प्रशासन का उद्देश्य जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों और निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। निगम अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही करने की बात कही।

Leave Your Comment

Click to reload image