छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

हलषष्ठी पर्व पर बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश

 बिलासपुर । हलषष्ठी पर्व के अवसर पर कल 2 सितंबर 2026 को बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  संजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में हलषष्ठी पर्व भी शामिल है। जारी आदेश के अनुसार इसके अलावा जिले में 19 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी तथा 11 नवंबर 2026 को दीपावली भाई दूज के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि बैंक एवं कोषालय में स्थानीय अवकाश के नियम लागू नहीं होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image