बिलासपुर। महिला मंडल सेवा समिति, सकरी, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक रूप, नृत्य तथा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में आवना मिश्रा, मायरा देवांगन, शिवांगी घोष, धृति गांधी, आर्या चौबे, अनायशा चौबे, आव्या अग्रवाल, आराध्या देवांगन, महक करदा, कार्तिक करदा, विनिशा करदा, कवीर गुप्ता एवं अंश गुप्ता शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान शिवांगी घोष, द्वितीय स्थान कवीर गुप्ता तथा तृतीय स्थान आराध्या देवांगन एवं आव्या अग्रवाल ने प्राप्त किया। सभी बच्चों का ड्रेस एवं एक्टिंग बहुत ही शानदार रहा जज को तो डिसीजन लेना कठिन हो गया था ।शिवांगी घोष यशोदा मैया बनाकर एक्टिंग किया प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका मन मोह लिया।
???? विजेता प्रतिभागी
???? प्रथम विजेता – शिवांगी घोष
???? द्वितीय विजेता – कवीर गुप्ता
???? तृतीय विजेता – आराध्या देवांगन एवं आव्या अग्रवाल
समिति की ओर से सभी विजेता बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह बढ़ाने एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
महिला मंडल सेवा समिति, सकरी, बिलासपुर (छ.ग.) की संस्थापिका एवं अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का सुंदर माध्यम हैं।
रश्मी गुप्ता
संस्थापिका अध्यक्ष
जय श्री कृष्ण ????????