एमसीबी : ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 23 सितंबर को
राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे खोला जाएगा वेयरहाउस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण के लिए बनाए गए वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिदार द्वारा जारी सूचना के अनुसार माह सितंबर 2026 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण 23 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
जारी सूचना में बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के Manual on Electronic Voting Machine and VVPATs Edition-8, अगस्त 2023 के कांडिका 1.3.6 के बिंदु 01 के अनुसार जिला अंतर्गत ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक त्रैमासिक निरीक्षण किया जाना निर्धारित है। निर्धारित तिथि एवं समय पर निरीक्षण की कार्यवाही के लिए वेयरहाउस खोला जाएगा तथा निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार बंद किया जाएगा।
त्रैमासिक निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष अथवा उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सूचना जारी की गई है। संबंधित राजनीतिक दल निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित रह सकते हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संबंधित राजनीतिक दलों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर त्रैमासिक निरीक्षण की कार्यवाही में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। सूचना कलेक्टर द्वारा अनुमोदित है।