छत्तीसगढ़ / सरगुजा

ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

 23 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026

  जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 10 पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं।

जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तों के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्ेनतहनरंण्दपबण्पदध् पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image