छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

हिंदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में हुआ विषेश आयोजन

 दंतेवाड़ा । शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के तत्वावधान में विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। हमारी भाषा ही नहीं, हमारी संवेदना और सांस्कृतिक पहचान भी है। इसके अलावा मुख्य अतिथि दादा जोकाल ने डिजिटल युग में हिंदी की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन में डॉ. चंद्रेश एवं कामिनी देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image