छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सार्वजनिक स्थलों स्थापित गणेश मंडपों की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

 दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर पंचायत बारसूर, के कई वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत के स्वच्छता दीदियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थलों, गणेश मंडप, सहित गलियों, नालियों और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई कर लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। स्वच्छता दीदियों ने जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाया और नालियों की सफाई की। उन्होंने लोगों में संदेश पहुंचाया कि स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। सफाई केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image