गीदम में संचालित कटेकल्याण एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने दिया भावपूर्ण नाटय प्रस्तुति
दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान के पहलों के तहत ’’नमो सेवा गाथा’’ के अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत, सामुदायिक, केन्द्र सार्वजनिक स्थलों पर संस्कृति विभाग के तत्वाधान में सरल भावनात्मक संगीत पूर्ण नाटय प्रस्तुतियां एवं नुक्कड नाटक प्रस्तुत किए जाएगें जो सेवा कार्य योजनाएं एवं व्यक्ति एवं समुदाय में आए बदलाव को दर्शाएगें। इस क्रम में आज गीदम में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा भावपूर्ण नाटय प्रस्तुतियां दी गई। इस सांस्कृतिक प्रदर्शन में छात्रों ने देश भक्ति पर आधारित प्रहसन, भाषण, देश प्रेम के गीत एवं संक्षिप्त नुक्कड़ नाटकों को दर्शाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। इस क्रम में छात्रों द्वारा जहां स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मी बाई की वीरता पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वहीं देश के जन जीवन में समग्र बदलाव लाने वाले विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, को भी अपने नाटकों में समावेश करते हुए लोगों को प्रभावित किया। इसी प्रकार ’’मेरे सपनों के भारत’’ के विषय पर भी छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता पर आधारित समूह नृत्य करके छात्राओं ने लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि के रूप में सरपंच शैलेश अटामी, द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य कुलदीप सिंह, सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।