छत्तीसगढ़ / रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

 रायपुर, 14 नवम्बर 2026

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह तथा देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने 11 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।
    इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह द्वारा प्रदेश के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष सम्पन्न हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों व आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति से संबंधित एक बुकलेट की प्रति भी राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की गई ।

Leave Your Comment

Click to reload image