आत्मनिर्भर दलहन योजनान्तर्गत कृषक उत्पादों के मूल्य संवर्धन व स्थानीय रोजगार सृजन की पहल
सूरजपुर । केन्द्रीय योजना आत्मनिर्भर दलहन योजनान्तर्गत कृषकों के आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन एवं कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला सूरजपुर में 01 नग दलहन प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जाना प्रस्तावित है,
आत्मनिर्भरता दलहन योजना अंतर्गत दलहन प्रसंस्करण इकाई लागत पर अनुदान राशि 33 प्रतिशत (अधिकतम राशि 25.00 लाख रुपये) हैं, इच्छुक कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ), बीज उत्पादक सहकारी समिति, एवं प्राइवेट इंडस्ट्रीज 20 नवंबर 2026 अपरान्ह 05ः00 बजे तक आवेदन पत्र के साथ भूमि संबंधित दस्तावेज, इकाई स्थापना हेतु स्थान की उपलब्धता प्रमाण-पत्र, परियोजना रिपोर्ट, आधार पहचान संबंधित आवश्यक दस्तावेज स्पीड पोस्ट/रजिस्टर डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति सह अभिलेख सहित कार्यालय उप संचालक कृषि जिला सूरजपुर (छ.ग.) भेज सकते है, आवेदन की विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं कार्यालय उप संचालक कृषि के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।