छत्तीसगढ़ / रायगढ़

बाल दिवस पर जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता में लैलूंगा एवं पुसौर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 जूनियर वर्ग में आत्मानंद स्कूल पुसौर और वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री सेजेस लैलूंगा की टीम रही विजेता

रायगढ़, नवम्बर 2026

बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 नवंबर को पुसौर विकासखण्ड के ग्राम लारा के तरंग ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 28 टीमों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आत्मानंद विद्यालय पुसौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तमनार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लैलूंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागी टीमों का चयन किया गया। इसके बाद अंतिम चरण में सामान्य ज्ञान, ऊर्जा एवं विद्युत, चित्र आधारित प्रश्न और त्वरित उत्तर दौर के माध्यम से विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता, तार्किक कौशल और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, ऊर्जा एवं विद्युत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य ज्ञान, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित करती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर रहे। अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार, महाप्रबंधक एम. श्रीनाथ, सुष्मिता रेड्डी, उदयगिरि वी.वी.एस. श्रीनिवास राव, अपर महाप्रबंधक जाकिर खान तथा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image