रायपुर में तीन दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव, 17 को महावीर गौशाला में मुख्य आयोजन
रायपुर । महावीर गौशाला, कृष्ण कुमार रोड, मौदापारा की ओर से गोपाष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन के तहत 16 से 18 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का मुख्य आयोजन 17 नवंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से महावीर गौशाला परिसर में होगा।
आयोजन की शुरुआत 16 नवंबर, सोमवार को सुबह 6:30 बजे भव्य प्रभातफेरी के साथ हुई। इस प्रभातफेरी में गौमाताएं भी शामिल होंगी।
महोत्सव के तीसरे दिन 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे खरोरा मार्ग स्थित तर्रा गौशाला में गौपूजन एवं आंवला नवमी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महावीर गौशाला के अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, महामंत्री सत्यनारायण सिंघानिया और कोषाध्यक्ष गोकुल दास डागा ने गौभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी से गौसेवा और गौपूजन के इस पर्व में सहभागिता कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।