छत्तीसगढ़ / महासमुंद

स्थानीय अवकाश के कारण 18 नवंबर को एक ही दिन बनेंगे दिव्यांगता एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

 20 नवंबर को नामदेव जयंती एवं देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

महासमुंद  नवंबर 2026

जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय) में संचालित मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणपत्र जारी करने एवं सत्यापन की सुविधा में आगामी सप्ताह के लिए आंशिक बदलाव किया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्रों का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

ज्ञात है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को नामदेव जयंती एवं देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के कारण इस दिन मेडिकल बोर्ड की नियमित सेवाएं संचालित नहीं होंगी। इसके मद्देनजर दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया बुधवार 18 नवंबर 2026 को एक ही दिन संपन्न की जाएगी।

जिला प्रशासन ने ऐसे हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि बुधवार 18 नवंबर को जिला चिकित्सालय महासमुंद पहुंचकर प्रमाणपत्र संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं।

Leave Your Comment

Click to reload image