*सूखाताल-शीतलपुर में धूमधाम से मनाया गया संविधान महोत्सव 2026, 200 लोगों की हुई रक्त जांच, 15 ने किया रक्तदान*
मुंगेली |
2026-11-27 09:51:32
*सूखाताल-शीतलपुर में धूमधाम से मनाया गया संविधान महोत्सव 2026, 200 लोगों की हुई रक्त जांच, 15 ने किया रक्तदान*
*लोरमी, 26 नवंबर 2026 -* ग्राम सूखाताल-शीतलपुर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पूजा-अर्चना एवं भारतीय संविधान ग्रंथ पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, व्यावसायिक व्यक्तियों तथा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। रोहित डहरिया जी द्वारा जागृति जगथा कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्री संदीप केसकर जी - प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल छत्तीसगढ़, श्री आर.वी. राजवाड़े जी - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर एवं श्री शिवनारायण सोनवानी जी - उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल छत्तीसगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
*स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़*
महोत्सव के दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में *200 लोगों की रक्त जांच* की गई, *15 लोगों ने रक्तदान* किया तथा जरूरतमंदों को *निःशुल्क दवा वितरण* किया गया।
स्वास्थ्य शिविर अभिलाष जायसवाल एवं मेडिकल टीम लोरमी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेश पाटले, अकत ध्रुव, राकेश भार्गव, अभिलाष जायसवाल, अविनाश पाटले,अनीश लहरे, , मनोज दिवाकर, नेम दास डिण्डोरे, राज पाटले,प्रताप सोनवानी, रवि बंजारे, सुरेंद्र बंजारे, बलदेव पाटले, विद्यानंद चंद्राकर, नागेश गुप्ता, मिंटू छाबड़ा मेडिकल टीम आदि सम्मिलित हुवे
*आयोजक - संविधान महोत्सव आयोजन समिति, सूखाताल-शीतलपुर 2026*