छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

अम्बिकापुर । जल जीवन मिशन के उद्देश्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कार्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखण्ड लुण्ड्रा स्थित गंगापुर में आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए हुए विभिन्न कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था तथा हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के महत्व एवं जल जीवन मिशन की उपयोगिता की व्यावहारिक जानकारी प्रदान कराया गया। भ्रमण के पश्चात विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जल जीवन मिशन, महिलाओं एवं बच्चों के जीवन में बदलाव विषय पर कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम साफिया परवीन, द्वितीय प्रिया संत एवं तृतीय स्थान तासमीन निशा के लिए चयनित किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में जल बचाने एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व का संदेश देने  प्रेरित किया गया।


 

 

Leave Your Comment

Click to reload image