सूरजपुर में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बंशीपुर में 2 वाहन जप्त
सूरजपुर । खनिज शाखा विभाग सूरजपुर, राजस्व अमला एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में विभागीय अमला एवं टास्क फोर्स द्वारा 24 नवंबर 2026 को बंशीपुर के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 02 वाहनों (टिपर) में कुल 14 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन करते पाया गया।
अवैध वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों टिपर वाहनों को पुलिस थाना भटगांव में सुपुर्द कराया गया है। जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरुम, मिट्टी, ईंट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अर्थदंड की वसूली भी की जा रही है।
विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।