शासकीय आईटीआई गुरुर में ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में हुआ प्रस्तावना पाठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरुर में आज 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर ‘प्रस्तावना पाठन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि प्रशिक्षण अधिकारी श्री लव कुमार सिंह द्वारा भारतीय संविधान की व्याख्या के साथ की गई। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री नुतन कुमार साहू सहित सभी प्रशिक्षण अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में अपने मौलिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।